A Letter to God – Mock Test
Bihar Board Class 10 English | NCERT Chapter 1
Test Completed!
📋 Answer Review & Explanations
Chapter 1 A Letter to God
कहानी G. L. Fuentes ने लिखी है। इस कहानी का मुख्य पात्र Lencho नाम का एक गरीब किसान है। Lencho को अपनी खेती से बहुत उम्मीद होती है। उसकी फसल अच्छी होने के लिए बारिश बहुत जरूरी थी।
एक दिन आसमान में बादल आते हैं और बारिश शुरू हो जाती है। बारिश देखकर Lencho बहुत खुश होता है, क्योंकि उसे लगता है कि अब उसकी फसल अच्छी होगी। लेकिन कुछ ही समय बाद बारिश के साथ भयंकर ओले पड़ने लगते हैं। ओलों की वजह से उसकी पूरी फसल बर्बाद हो जाती है।
Lencho को भगवान पर बहुत भरोसा था। उसे विश्वास था कि भगवान उसकी परेशानी जरूर समझेंगे और उसकी मदद करेंगे। इसलिए उसने भगवान को एक पत्र लिखा और अपनी जरूरत के लिए 100 pesos माँगे।
Lencho का पत्र जब पोस्टमास्टर ने पढ़ा तो वह उसकी भगवान के प्रति आस्था देखकर बहुत प्रभावित हुआ। उसने अपने कर्मचारियों के साथ मिलकर कुछ पैसे इकट्ठे किए और Lencho को 70 pesos भेज दिए। जब Lencho को पत्र मिला और उसने पैसे गिने, तो उसे केवल 70 pesos मिले। उसे विश्वास था कि भगवान ने पूरे 100 pesos भेजे होंगे। इसलिए उसने सोचा कि बाकी 30 pesos डाकघर के कर्मचारियों ने चोरी कर लिए हैं। उसने उन्हें “a bunch of crooks” यानी “चोरों का समूह” कह दिया।